आरा, मई 11 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बड़हरा में सोमवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत बंध्याकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में तीन महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। सर्जन डॉ. सौरभ प्रिंस ने स्वास्थ्यकर्मियों की टीम के सहयोग से सभी ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए। शिविर के दौरान एएनएम कुसुम कुमारी, स्वास्थ्यकर्मी राजन कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे। चिकित्सकों ने बताया कि परिवार नियोजन को बढ़ावा देने और महिलाओं को सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। यह भी पढ़ें- शिविर में गर्भवती महिलाओं व बच्चों को लगाए गए टीके
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.