आरा, मार्च 10 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो बाइक भी जब्त की गई और कई स्थानों से शराब बरामद की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिन्हा थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान शराब सेवन कर हल्ला-हंगामा करने के आरोप में फरहदा गांव निवासी राजू कुमार उर्फ सिमसिम तथा कवल छपरा निवासी संजय पांडेय को गिरफ्तार किया। वहीं महुली घाट के समीप गिरी टोला गांव से एक विधि-विरुद्ध बालक को शराब के साथ निरुद्ध किया गया। इस दौरान एक बाइक भी जब्त की गई। इधर, बड़हरा थाना पुलिस ने तुर्की पैंगा रोड पर कार्रवाई करते हुए सनोज यादव को शराब और बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से शराब भी बरामद की है। वहीं कृष्णगढ़ थाना पुलिस ने गुंडी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.