आरा, दिसम्बर 17 -- बड़हरा (भोजपुर), संवाद सूत्र। बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव में शादी-विवाह से जुड़े पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हो गई। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। मारपीट में दोनों पक्षों से एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, रीता देवी के पुत्र की शादी जहानाबाद जिले में हुई है। शादी के बाद वे अपनी बेटी को लेकर पैगा गांव पहुंची थीं। इसी बात को लेकर गांव की ही रीता देवी और राजकुमार सिंह के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर आमने-सामने आ गए। इस घटना में एक पक्ष की रीता देवी घायल हो गई, जिनका इलाज अस्पताल में कराया गया। उनके बयान पर नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.