बड़हरा में बाइक से 25 किमी तक निकली तिरंगा यात्रा
आरा, अगस्त 16 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को भव्य बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में करीब पांच सौ मोटरसाइकिलों पर सवार सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से पूरा इलाका देशभक्ति के रंग में रंग गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: तोरपा में हर घर तिरंगा के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रामहामाया मंदिर में पूजा-अर्चना बाइक तिरंगा यात्रा की शुरुआत पीपरा-सलेमपुर स्थित महामाया मंदिर परिसर से हुई। यहां विधायक ने मां महामाया की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने स्वयं मोटरसाइकिल चलाते हुए यात्रा का नेतृत्व किया। उनके साथ बड़ी संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.