आरा, अप्रैल 15 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड की पांच पंचायतों में पैक्स उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पश्चिमी बबुरा, पूर्वी बबुरा, बखोरापुर, पकड़ी और फरना पंचायत में आगामी 20 अप्रैल को मतदान होना निर्धारित है। चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी मतदाताओं के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं। इन पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 13 और सदस्य पद के लिए 60 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी गांव-गांव घूमकर विकास को नई गति देने का वादा कर रहे हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान उम्मीदवार अपने-अपने मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। यह भी पढ़ें- पैक्स चुनाव : 1931 मतदाता करेंगे 19 उम्मीदवारों के भाग्य फैसला बखोरापुर पंचायत से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुमित कुमार सिंह भी जोर-शोर से प्रचार अ...