पूर्णिया, जून 23 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही अग्निकांड की घटनाओं को देखते हुए छात्र नेता त्रिभुवन कुमार एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष लवकुश कुमार ने सोमवार को बीडीओ को आवेदन देकर प्रखंड मुख्यालय में दमकल केंद्र स्थापित करने की मांग की। आवेदन में कहा गया है कि स्थानीय स्तर पर दमकल केंद्र नहीं होने से आग लगने की घटनाओं में दमकल वाहन देर से पहुंचते हैं, जिससे भारी नुकसान होता है। मांगकर्ताओं ने कहा कि दमकल केंद्र स्थापित होने से आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य संभव हो सकेगा। बीडीओ कैलाशपति मिश्र ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए इसे संबंधित विभाग को भेजने तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुशंसा करने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...