बड़हरा के स्वयंसेवक दूधनाथ पांडेय का निधन, शोक
आरा, अगस्त 17 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रति वर्ष 1990 से निष्ठा और समर्पण के साथ आजीवन सेवा करने वाले बड़हरा खंड के स्वयंसेवक एवं सबलपुर गंगौली निवासी दूधनाथ पांडेय का सोमवार की सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही बड़हरा से लेकर पूरे भोजपुर के संघ विचार परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। वे आरएसएस के प्रथम वर्ष प्रशिक्षित स्वयंसेवक थे। साधारण जीवन जीने वाले पांडेय का पूरा जीवन संघ की विचारधारा, राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और संगठन के प्रति समर्पण में बीता। वर्ष 1990 से लगातार संघ से जुड़े रहकर उन्होंने बड़हरा प्रखंड के गांव-गांव तक संघ के विचार, सिद्धांत, संस्कार और राष्ट्रसेवा का संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संघ से जुड़े लोगों के अनुसार, दूधनाथ पांडेय के संघर्ष और सक्रियता की सबसे खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.