बड़हरवा के पास बॉर्डर से 24 बोरी यूरिया जब्त
मोतिहारी, अगस्त 21 -- मोतिहारी। सीमा चौकी बड़हरवा के जवानों ने शुक्रवार को 24 बोरी यूरिया खाद, 04 साइकिल एक बाइक बरामद की । बरामद सामान के संबंध में आसपास के खेतों में कार्य कर रहे स्थानीय लोगों को मौके पर बुलाकर उनकी उपस्थिति में जब्ती सूची तैयार की गई। जब्त किए गए सभी सामान व पकड़े गए व्यक्ति को सीमा शुल्क कार्यालय, मोतिहारी सौंप दिया गया। मामले में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सीमा चौकी की जानकारी 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति मोटरसाइकिल व साइकिल के माध्यम से यूरिया खाद को अवैध रूप से भारत से नेपाल की ओर ले जा रहे हैं। बीओपी बड़हरवा से सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में 04 अन्य कार्मिकों सहित एक विशेष गश्ती दल को सीमा स्तंभ की दिशा में रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.