मुजफ्फर नगर, सितम्बर 9 -- खतौली रतनपुरी क्षेत्र के ग्राम बड़सू स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्यक्रम हुआ। इसमें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पहुंचे। जिनका ग्राम प्रधान जयपाल फौजी सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने उनका स्वागत किया। टिकैत ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया, बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील ग्रहण किया।कार्यक्रम के दौरान भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। इस अवसर पर चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि गांव के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे देश का भविष्य हैं। किसान और मजदूर के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, उन्हें बेहतर संसाधन और अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत है। स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाओं से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक तकनीक आ...