बड़शोल : ट्रक की चपेट में आने से टेंपो चालक की मौत, चार घायल
घाटशिला, अप्रैल 2 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बड़शोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा चौक के पास एनएच -49 पर बुधवार को ट्रक की चपेट में आकर टेंपो चालक हाराधन पाइकिरा (उम्र 37) की मौत हो गयी, जबकि उसमें सवार एक ही परिवार के तीन लोग समेत चार घायल हो गए। दो स्थिति नाजुक बतायी जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सवारी टेंपो ट्रक के आगे चल रहा था। मृतक और सभी घायल खंडामौदा गांव से हैं। पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लवपुर जा रहे थे बच्चे का इलाज करानेजानकारी के अनुसार, प्रदीप बेरा (42) अपनी पत्नी देवस्मिता बेरा (27) अपने पुत्र 6 वर्षीय शुभम बेरा की (एलर्जी) बीमारी का इलाज कराने टेंपो (एच-05 बीपी-2737) से पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लवपुर जा रहे थे। उनके साथ गांव के ही मनोरंजन सीट (उम्र 46) भी टेंपो में सवार थे। जैसे ही टेंपो खंडामौदा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.