बड़मुड़ी कोलियरी में सीटू का बेमियादी धरना शुरू
धनबाद, जून 12 -- ईसीएल मुगमा एरिया की बरमुड़ी कोलियरी के हाजरी घर के समक्ष बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) के बैनर तले मजदूरों ने विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू हुआ। विधायक सह बीसीकेयू के महामंत्री अरूप चटर्जी मुख्य रूप से मौजूद थे। वक्ताओं ने कहा कि 21 सितंबर 2025 को ही प्रबंधन को 22 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया था। लेकिन प्रबंधन ने वार्ता के लिए कोई पहल नहीं की। नेतृत्व बड़मुड़ी ओसीपी शाखा के सचिव रामानन्द राजभर, शाखा अध्यक्ष ओमप्रकाश महतो सहित अन्य स्थानीय श्रमिक नेताओं ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.