बड़डीह में तेज रफ्तार तेल टैंकर ने मैजिक वैन को मारी टक्कर, एक दर्जन से अधिक घायल
जमशेदपुर, मई 13 -- पटमदा: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे बामनी गांव के समीप बड़डीह में एक सड़क हादसा हो गया। जमशेदपुर से पटमदा की ओर यात्रियों को लेकर जा रही एक मैजिक वैन को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार तेल टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैजिक वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में पलट गई। हादसे में वैन पर सवार 10 से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजने में मदद की। यह भी पढ़ें- सवारी वाहन पलटने से एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक यात्री ज़ख़्मी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय ग्रामीणों ने दुर्घटना के बाद टैंकर को रोक लिया। घटनास्थल पर काफी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.