रांची, मार्च 17 -- रांची। बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोप गठन पर पीएमएलए कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। आरोपियों की डिस्चार्ज याचिका लंबित रहने के कारण सुनवाई को आगे बढ़ाते हुए अदालत ने एक अप्रैल की तारीख निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान जमानत पर चल रहे आरोपियों की ओर से अधिवक्ता सशरीर उपस्थित होकर हाजिरी दी। मामले में हेमंत सोरेन, बड़गाई अंचल के निलंबित राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद, झामुमो नेता अंतु तिर्की, विनोद सिंह, मो. सद्दाम, मो. अफसर अली, विपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, इरशाद अख्तर, शेखर कुशवाह, हजारीबाग के कोर्ट कर्मी मो इरशाद, कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के कर्मी तापस घोष, चौकीदार संजीत कुमार समेत अन्य आरोपी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...