बड़गाईं चौक से बूटी स्कूल तक सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण
रांची, जून 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। बड़गाईं चौक से बूटी स्कूल तक सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार को नगर निगम ने कार्रवाई की। इस दौरान मुख्य मार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया। निगम के अनुसार अभियान के दौरान 10 दुकानों, शेड युक्त निर्माण समेत अन्य अवैध अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। आम लोगों के आवागमन को सुचारू बनाने के लिए निगम ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए सड़क व सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। बताया कि निगम ने पूर्व में ही सरकारी भूमि की मापी कर अतिक्रमण की पहचान की थी। इसके बाद सभी अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। हिदायत के बाद भी निर्देश नहीं मानने पर अभियान चलाया गया। निगम ने कहा है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर को व्यवस्थित व अतिक्रमण मुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.