बिहारशरीफ, मार्च 2 -- नालंदा, निज संवाददाता। नालंदा थाना क्षेत्र के बड़गांव में सूर्य मंदिर तालाब के पास एक कार थी। अचानक कार लुढ़ककर तालाब में गिर गयी। हालांकि, यह पता नहीं चला कि कार तालाब में कैसे गयी। यूपी के मेरठ से गाड़ी के चालक सचिन शर्मा पर्यटकों को लेकर आये थे। कुंडलपुर जैन मंदिर में पर्यटकों को छोड़ने के बाद गाड़ी को तालाब के किनारे खड़ा कर दिया। वह थोड़ी दूर गया, तभी कार लुढ़ककर तालाब में गिर गयी। थानाध्यक्ष व कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि कर्मियों को गाड़ी निकालने का आदेश दिया गया है। किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...