सहारनपुर, अगस्त 19 -- बड़गांव। झबीरण के जंगल में हुई पुलिस मुठभेड़ को लेकर बड़गांव पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ करने का आरोप है। मुठभेड़ में गिरफ्तार मिर्जापुर निवासी आरिफ के भाई मोहसिन ने दावा किया कि पुलिस आरिफ को रात में घर से उठाकर ले गई थी। उसने पुलिस के पास आरिफ को ले जाने की फुटेज होने का दावा करते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत कर न्याय मांगने की बात कही है। सोमवार को गोकशों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद गोरक्षा दल और भारतीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए महाराणा प्रताप चौक पर हंगामा किया था। इसके बाद आरिफ के भाई मोहसिन ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। उसका कहना है कि रात करीब दो बजे वह पांच परिचितों के साथ टेंपो से थाने पहुंचा, लेकिन सुबह छह बजे तक पुलिस ने आरिफ के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।...