बड़गांव पंचायत के भुइयांडीह में बेरोजगार युवाओं की बैठक
रामगढ़, मई 24 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड अंतर्गत बड़गांव पंचायत के भुइयांडीह में रविवार को स्थानीय बेरोजगार युवाओं की बैठक अशोक यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न पंचायत बड़गांव, नावाडीह, सारूबेडा एवं सोनडीहा गांव के युवा बेरोजगार ग्रामीण उपस्थित हुए। बैठक में आगामी 2 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही संगठन को मजबूत करने तथा गांवों में सामाजिक एकता बनाए रखने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में नई संयोजक कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें संयोजक सदस्य के रूप में सुरेंद्र ठाकुर, अशोक यादव, अजय यादव, राजू यादव, दिनेश उरांव और उमाशंकर सिंह को शामिल किया गया। कमेटी में कई सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में धनेश्वर यादव, सूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.