बड़खल के छह वार्डों में निगम के बोरवेल पानी की बिक्री की आशंका
फरीदाबाद, जून 20 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। बड़खल विधानसभा क्षेत्र के छह वार्डों में नगर निगम के बोरवेल से निकाले जा रहे पानी की कथित बिक्री का मामला सामने आने के बाद निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि जिन इलाकों में पेयजल संकट के दौरान लोगों को मुफ्त पानी उपलब्ध कराया जाना था, वहीं उसी पानी को टैंकरों के जरिये बेचकर लोगों से मोटी रकम वसूली जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने जांच के आदेश दिए हैं और निगम आयुक्त को तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। यह मामला बड़खल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 16, 18, 19, 21, 22 और 23 से जुड़ा है। गर्मियों से पहले निगम आयुक्त ने जल संकट से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करने के निर्देश दिए थे। जिन कॉलोनियों में रेनीवेल का पानी नहीं पहुंचता या पेयजल लाइन ब्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.