बड़कोट में वन कर्मियों को सिखाए वन्यजीव फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के गुर
देहरादून, अक्टूबर 1 -- बड़कोट। अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट की ओर से वन चेतना केंद्र बड़कोट में प्रभागीय फील्ड कर्मचारियों के लिए वन्यजीव फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में रवांई, मुगरसन्ती, कुथनौर, यमुनोत्री और नौगांव रेंज के वन कर्मचारी शामिल हुए। प्रभागीय वनाधिकारी अजय लिंगवाल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में राजाजी राष्ट्रीय पार्क में लंबे समय से वन्यजीव फोटोग्राफी कर रहे सागर ठाकुर ने मुख्य संदर्भदाता के रूप में कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। उनके सहयोगी शुभम और शिवांग ने भी प्रशिक्षण में सहयोग किया। संदर्भदाताओं ने कर्मचारियों को वन्यजीवों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के लिए कैमरा संचालन, सही एंगल, प्रकाश व्यवस्था, दूरी बनाए रखने सहित अन्य आधारभूत तकनीकी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.