देहरादून, मई 2 -- बड़कोट। नगर पालिका परिषद बड़कोट ने स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में डंपिंग ग्राउंड स्थित लेगेसी वेस्ट साइट के रिमेडिएशन (उपचार) कार्य का शुभारंभ किया। शनिवार को परियोजना का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल एवं अधिशासी अधिकारी उमेश सुयाल द्वारा वैदिक रीति-रिवाजों और विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया। नगर पालिका ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए 'होराइजन सॉल्यूशंस' कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी है, जो आधुनिक मशीनों एवं प्रशिक्षित कर्मचारियों के माध्यम से वैज्ञानिक तरीके से लेगेसी वेस्ट का निस्तारण करेगी। परियोजना के तहत लगभग 5069 मीट्रिक टन कचरे का पूर्ण रूप से उपचार किया जाएगा। नगर पालिका के अनुसार कार्य पूर्ण होने के बाद नगर क्षेत्र में लेगेसी वेस्ट की मात्रा शून्य हो जाएगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.