देहरादून, अप्रैल 27 -- बड़कोट। स्थानीय जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने की दिशा में बड़कोट नगर पालिका क्षेत्र में "यमुनी वैली हाट" नाम से नए आउटलेट का शुभारंभ किया गया। हिमरोल गांव निवासी युवा उद्यमी जगमोहन राणा द्वारा खोले गए इस आउटलेट का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल एवं उप जिलाधिकारी बड़कोट वृजेश तिवारी ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ के पारंपरिक और जैविक उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। "यमुनी वैली हाट" के माध्यम से जहां लोगों को शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी, वहीं स्थानीय किसानों और महिलाओं को भी रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।आउटलेट यह भी पढ़ें- यमुनोत्री धाम में अव्यवस्थाओं पर भारी पड़ रही आस्था में रवांई घाटी के प्रसिद्ध जैविक लाल चाव...