देहरादून, फरवरी 27 -- बड़कोट। तहसील बड़कोट क्षेत्र के अंतर्गत सुनाल्डी गांव निवासी एक दिव्यांग महिला की करंट लगने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मीना देवी (48) पत्नी एन सिंह राणा, निवासी सुनाल्डी बड़कोट, अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गई। परिजनों व स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतका मीना देवी दिव्यांग थीं। उनके पति एन सिंह राणा भी दिव्यांग हैं। इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आर्थिक रूप से पहले से ही संघर्ष कर रहे इस परिवार के सामने अब गंभीर संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। फिलहाल घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.