गिरडीह, मार्च 26 -- सरिया। सरिया नगर पंचायत क्षेत्र के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से सार्वजनिक शौचालय की कमी से जूझ रहे शहरी क्षेत्र में अब इस समस्या के समाधान की दिशा में ठोस पहल की गई है। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा तीन प्रमुख चौक-चौराहों पर आधुनिक सार्वजनिक शौचालय निर्माण की योजना की स्वीकृति मिल चुकी है। इस योजना के धरातल पर उतरते ही खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अब तक सरिया शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती थी। नगर पंचायत गठन के लगभग 8 वर्ष बीत जाने के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो पाई थी, जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.