बड़की सरैया नगर पंचायत में विकास योजना में हेराफेरी का खुलासा
गिरडीह, जून 6 -- सरिया, प्रतिनिधि। बड़की सरैया नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित विकास योजना में कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। नगर पंचायत निधि से वार्ड संख्या-1 के बागोडीह चौक के समीप लगभग 600 फीट लंबी नाली का निर्माण कराया जा रहा है, जिसकी लागत करीब नौ लाख रुपये बताई जा रही है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में था, तभी स्थानीय लोगों ने कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा दिए। जानकारी के अनुसार समाजसेवी धर्मपाल महतो की नजर निर्माणाधीन नाली पर पड़ी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि नाली की ढलाई के लिए लोहे के सपोर्ट, लकड़ी के तख्तों अथवा मानक शटरिंग सामग्री की बजाय कच्चे बांस की छप्परी का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही सपोर्ट के लिए लगाई गई ईंटों में भी गथनी नहीं की गई थी, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे। स्थानीय लोगों का आरोप है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.