गिरडीह, मार्च 18 -- सरिया, प्रतिनिधि। बड़की सरैया नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में सुशील मंडल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध विजेता घोषित किया गया।अध्यक्ष शोभा देवी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर पंचायत के 12 वार्ड सदस्य सहित कई जनप्रतिनिधि एवं समर्थक मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सुशील मंडल ने कहा कि नगर पंचायत के विकास, स्वच्छता, जल निकासी, सड़क निर्माण एवं जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी वार्ड सदस्यों के साथ मिलकर पारदर्शिता और समर्पण के साथ काम करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क...