गिरडीह, फरवरी 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए बड़की सरैया नगर पंचायत का परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। यह पहली बार है जब इस क्षेत्र में नगर पंचायत के लिए मतदान हुआ है। मतदान के दौरान कुल 10 हजार 221 मत अध्यक्ष पद के लिए डाले गये थे। कुल मतदान का प्रतिशत 70.91 था। मतों की गिनती कृषि उत्पादन बाजार समिति बिशनपुर पचंबा में निर्धारित समय पर शुरू हुई। इस दौरान काफी गहमागहमी का माहौल रहा। मतगणना हॉल में चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थी व गणन अभिकर्ता के बीच मतों की गणना को लेकर भारी उत्साह था। मतों की गिनती के दौरान मतगणना हॉल का अधिकारियों द्वारा भी निरीक्षण किया जा रहा था। समय के साथ मतों की गिनती होती रही और दोपहर शाम होते-होते सभी वार्ड से लेकर अध्यक्ष तक के परिणाम घोषित कर दिये गये। बड़की सरैया नगर पंचायत के अध्यक्ष पद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.