गिरडीह, मार्च 11 -- सरिया, प्रतिनिधि। बड़की सरैया नगर पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव 17 मार्च को होना है। इस दिन अनुमंडल मुख्यालय में अध्यक्ष एवं 12 वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाने के अलावा उपाध्यक्ष का चुनाव एवं नए उपाध्यक्ष का भी शपथ होगा। जैसे-जैसे ये दिन नजदीक आता जा रहा है कुर्सी की दावेदारी के लिए सरगर्मी शुरू हो गई है। बड़की सरैया नप में कुल 12 वार्ड सदस्य जीत कर आए है। तय है कि जिनके पास 07 सदस्यों की संख्या होगी, उपाध्यक्ष की कुर्सी उनके पास होगी। उपाध्यक्ष की दौड़ में तीन लोग शामिल है। इसमें वार्ड नंबर 02 की सदस्य मंजू देवी, वार्ड 09 के सुशील मंडल एवं वार्ड 12 के मिलन यादव की चर्चा है। चूंकि फिलहाल नगर अध्यक्ष की कुर्सी भाजपा समर्थित शोभा देवी के पास है। ऐसे में भाजपा चाहेगी कि उपाध्यक्ष भी इन्हीं के पाले में रहे। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.