बड़कागांव सीएचसी प्रभारी डॉक्टर पर ड्यूटी के दौरान निजी क्लीनिक में रहने का मामला
हजारीबाग, अप्रैल 22 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि । प्रखंड के बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर अविनाश पर अपने पद का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप सामने आया है । स्थानीय लोगों और मरीजों का कहना है कि डॉक्टर अविनाश ड्यूटी समय में अस्पताल में मौजूद रहने के बजाय अपने निजी क्लीनिक में देखे जाते हैं, जिससे सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। मरीजों का आरोप है कि जो लोग इलाज के लिए सीएचसी पहुंचते हैं, उन्हें सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से डॉक्टर अविनाश के निजी क्लीनिक में भेज दिया जाता है। इससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त या कम लागत में मिलने वाली सरकारी सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है और उन्हें मजबूरी में पैसे खर्च करने पड़ते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.