हजारीबाग, मार्च 6 -- बड़कागांव प्रतिनिधि ग्रामीणों का आरोप है कि हमलावरों ने स्कॉर्पियो वाहन पर पुलिस का बोर्ड लगाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शुक्रवार को उस बोर्ड को जब्त कर लिया। घायलों में रोहित साव (पिता निर्मल साव), बासुदेव राणा (पिता भोला राणा) और विनोद साव (पिता खेमन साव) का इलाज आरोग्यम अस्पताल हजारीबाग में चल रहा है। महेंद्र साव (पिता भूटन, ग्राम जोरदार केरेडारी) रांची रिम्स में भर्ती हैं, जबकि सागर कुमार (पिता लालदेव साव) का इलाज सदर अस्पताल हजारीबाग में हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह विवाद अवैध कोयला कारोबार में वर्चस्व को लेकर हुआ। दो दिन पहले इसी मुद्दे पर दोनों गुटों के बीच कहासुनी भी हुई थी। घटना की सूचना पर विधायक रोशन लाल चौधरी और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद नापो खुर्द गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.