हजारीबाग, मार्च 5 -- बड़कागांव , प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के बादम पंचायत अंतर्गत बाबूपारा गांव में 15 फरवरी को वृद्ध दंपति की निर्मम हत्या के मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। 20 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा मामले का खुलासा नहीं होने के विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों ने थाना मुख्य गेट के समीप घेराव कर एकदिवसीय धरना दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से हत्या में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी और मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोग भयभीत हैं। धरना कार्यक्रम पूर्व मुखिया दीपक दास के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मौके पर मुंशी दास, रामविलास दास, अशोक दास, धनेश्वर दास, वीरेंद्र दास, रंजन दास, बसंत दास, सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.