हजारीबाग, मार्च 6 -- हजारीबाग, हिटी हजारीबाग जिले के बड़कागांव में वर्चस्व को लेकर गैंगवार की घटना सामने आयी है। नापोखुर्द गांव में हुए खूनी संघर्ष में कोयला व्यवसायी सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार नापोखुर्द गांव निवासी कोयला व्यवसायी रोहित साव (32) पर देर रात स्कॉर्पियो से आए अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में रोहित साव गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर भागने के दौरान अपराधियों की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई। घटना में घायल नापोखुर्द निवासी प्रदीप साव (30) को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस ...