बड़कागांव में रामचरितमानस के 40वें यज्ञ अधिवेशन का हुआ शुभारंभ
पलामू, अप्रैल 25 -- मेदिनीनगर, संवाददता। शहर से सटे मेदिनीनगर सदर प्रखंड के बड़कागांव स्थित राम जानकी मंदिर प्रांगण में रामचरितमानस के 40वें यज्ञ अधिवेशन का शनिवार को शुभारंभ किया गया। इस धार्मिक आयोजन का उद्घाटन झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने किया। उन्होंने भगवान राम के आदर्श जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका चरित्र त्याग, मर्यादा और संघर्ष का प्रतीक है। अगर व्यक्ति भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपनाए, तो उसका जीवन निश्चित रूप से सफल और सार्थक बन सकता है। उन्होंने बड़कागांव की नई पीढ़ी की सराहना करते हुए कहा कि वे धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अधिवेशन के दौरान वाराणसी की कला मंडली द्वारा रामलीला की मनमोहक प्रस्तुति भी की जा रही है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.