हजारीबाग, अप्रैल 19 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी, पूर्वी उरीमारी मंडल के तत्वावधान में गोसाई बलिया पंचायत भवन में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ। शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा एवं जमीनी स्तर पर पार्टी के विस्तार से अवगत कराना था। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने की। शिविर में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी शामिल हुए तथा विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया।मुख्य प्रभारी दिनेश सिंह राठौड़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने अंत्योदय से संतृप्ति तक विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य अंतिम पंक्ति तक खड़े व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू ने भाजपा के इतिहास पर चर्चा करते हुए संगठन की वैचारिक यात्रा को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.