हजारीबाग, अप्रैल 5 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि बड़कागांव मे 33 हजार बिजली केबल डेमोटांड़ स्थित डेंटल कॉलेज के पास खराब हो गया । बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड में शनिवार शाम छह से लेकर सुबह ग्यारह बजे तक तकरीबन 17 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। जिसके कारण ग्रामीणों को कई कठिनाइयों से गुजरना पड़ा। रोजमर्रा के कामकाज में प्रयोग आने वाले पानी मोटर, एसी ,मोबाइल चार्ज, कूलर, पंखा, इनवर्टर आदि मशीन बंद रहे। हालांकि बिजली अचानक बंद हो जाने की जानकारी बिजली विभाग को मिलते ही बड़कागांव एवं केरेडारी के कनीय अभियंता प्रदीप प्रजापति के नेतृत्व में कर्मी रात भर जांच करते रहे। डेमोटांड़ स्थित डेंटल कॉलेज के पास बिजली गड़बड़ी पकड़ में आई। दूसरे दिन रविवार को सुबह से ही बिजली कर्मी सुधार में लग गए थे तब कहीं जाकर ग्यारह बजे बिजली बहाल हो पाई।

हिंदी हिन्दुस्तान...