हजारीबाग, फरवरी 1 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न गांवों में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती धूम-धाम से मनाई गई। प्रखंड के अंबेडकर मुहल्ला जुगरा, नापोखुर्द, खरांटी, नयाटांड़, सांढ, सोनबरसा कॉलोनी, बादम, सिकरी, बाबूपारा, चंदौल, महुगाईकला, महुगाईखुर्द, हरली आदि गांवों में धूम-धाम से रैदास जयंती मनाई गई। बड़कागांव अंबेडकर मुहल्ला की जयंती समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रामवृक्ष राम ने की। मौके पर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा अंबेडकर मोहल्ला के सामुदायिक भवन से शुरू हो कर पीपल नदी घाट पहुंचा, जहां गंगा स्तुति कर महिलाएं अपने-अपने कलश में जल लेकर प्रस्थान किया। विभिन्न मुहल्ला पूजा स्थल पहुंचे जहां, पुरोहित सुकेश कुमार द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना कराया गया। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौध...