हजारीबाग, अप्रैल 2 -- बड़कागांव प्रतिनिधि। एनटीपीसी बड़कागांव कोल माइंस में चल रहे मासिक सुरक्षा अभियान का समापन बुधवार को हुआ। इस अभियान के अंतिम दिन एनएमएल कोल माइंस के तत्वाधान में माइंस परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हो एंटरटेनमेंट कल्चरल के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिये सुरक्षा का संदेश दिया। टीम ने अपने अभिनय के माध्यम से खदानों में काम करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और सुरक्षा उपकरणों की महत्ता को बखूबी बताया। कलाकारों ने यह संदेश दिया कि एक छोटी सी चूक न केवल एक कर्मी, बल्कि उसके पूरे परिवार के लिए दुखद हो सकती है। नाटक की सफलता में मुख्य भूमिका निभाने वाले कलाकारों में पवन रजक,अभिषेक अमन,शशिकांत,सनाया,सुरेंद्र कुमार सुदेश,अनिल कुमार,अजहर,रोहित वर्मा आदि शामिल थे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.