हजारीबाग, मई 24 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव प्रखंड में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रखंड सह अंचल कार्यालय, बड़कागांव परिसर में आम लोगों की सुविधा के लिए पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मण्डल एवं अंचल अधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में कार्यालय परिसर में आने वाले आम नागरिकों, कर्मचारियों एवं जरूरतमंद लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की पहल की गई।ईन दिनों क्षेत्र में अत्यधिक गर्मी पड़ने से लोगों को काफी परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में विभिन्न कार्यों से पहुंचने वाले लोगों को गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से पेयजल सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी को प्यास अथवा गर्मी के कारण असुविधा का सामना न करना पड़े।प्रखंड यह भी...