हजारीबाग, अप्रैल 27 -- बड़कागांव , प्रतिनिधि प्रखंड सभागार भवन में जनगणना 2027 का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से प्रारंभ हो गया। इस प्रशिक्षण में 92 प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ जनगणना चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल के अभिवादन भाषण के साथ हुआ। प्रशिक्षक के रूप में देवकांत शर्मा, दीपक कुमार राणा, इजहार अली अंसारी एवं रवि शंकर पाठक को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान मकान सूचीकरण के साथ-साथ जनगणना से संबंधित विभिन्न प्रकार के धाराओं, उपधाराओं, भवन का प्रकार,जनगणना मकान, सामान्य परिवार, संस्थागत परिवार एवं बेघर परिवार से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्य को लेकर प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण प्रशिक्षण को सफल बनाने मे...