बड़कागांव प्रखंड में अकीदत के साथ पढ़ी गई ईद उल अजहा की नमाज
हजारीबाग, मई 29 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- अमन, शांति, भाईचारा व इंसानियत का संदेश है ईद-उल-अजहा प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व अकीदत, उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नए कपड़े पहनकर अल्लाह की इबादत की और देश-दुनिया में अमन, शांति एवं खुशहाली की दुआ मांगी। प्रखंड के बादम, चौपदारबलिया, महुगाईं, डाड़ी कला, चेपा खुर्द, सिरमा, छवनियां, महूदी, मिर्जापुर, बड़कागांव मुस्लिम मुहल्ला एवं गुरु चट्टी समेत विभिन्न मुस्लिम बहुल गांवों और मोहल्लों में ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण वातावरण में अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। मौलानाओं ने अपने तकरीर में कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.