हजारीबाग, मार्च 27 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड में रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने जुलूस मार्ग में स्थित सभी छतों की निगरानी करवायी। जिन लोगों की छतों में ईट पत्थर रखे देखे गए वैसे मकान मालिक को शीघ्र हटा लेने का निर्देश दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रखंड के लगभग 500 मकान की ड्रोन कैमरा से निरीक्षण किया गया है। जिसमें बड़कागांव, महुदी, बादम, हरली, चौपदार बलिया के अलावा अन्य संभावित संवेदनशील जुलूस मार्ग में निरीक्षण किया गया। ज्ञात हो की रामनवमी को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से 45 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं एवं 345 लोगों को 126 बीएनएसएस की नोटिस दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.