बड़कली में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
मेरठ, अगस्त 12 -- चिरौडी बड़कली मार्ग स्थित ओवरहेड टैंक परिसर में बुधवार को की सायं पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। चिरौड़ी और बड़कली के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए शिनाख्त होने पर बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच करते हुए साक्ष्य एकत्र किए। शव मिलने की जानकारी मिलने पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान पति ललित राणा ने थाना पुलिस को दी सूचना में बताया कि चिरौड़ी बड़कली मार्ग स्थित ओवरहेड टैंक परिसर में बड़कली निवासी 26 वर्षीय आदेश पुत्र वेदप्रकाश का शव पड़ा है। वहां खेल रहे बच्चे शव को देखकर घबरा गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए मौके पर मौजूद मृतक के भाई अभिषेक से जानकारी ली। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.