मुजफ्फर नगर, अगस्त 21 -- मुजफ्फरनगर जनपद के सबसे चर्चित बड़कली के सामूहिक हत्याकांड में दोषी कुख्यात विक्की त्यागी की पत्नी मीनू त्यागी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है। हत्यारोपित लगभग 15 साल से जेल में निरुद्ध है, जो वर्तमान में आंबेडकनगर जिला कारागार में बंद है। इस वारदात के बाद न्यायालय में पेशी पर आए कुख्यात विक्की त्यागी की हत्या हुई थी।जनपद के बड़कली सामूहिक हत्याकांड पटकथा 2005 में हुए चरथावल ब्लाक प्रमुख चुनाव के बाद लिखी गई थी। उस वक्त विक्की त्यागी के सामने लड़े उदयवीर सिंह चुनाव हार गए थे। एक साल बाद विक्की त्यागी ने उदयवीर सिंह के मित्र और साझेदार सतीश त्यागी की हत्या कर दी थी। इस मामले में विक्की के खिलाफ उदयवीर ने मुकदमे की पैरवी की थी। वर्ष 2010 में ब्लाक प्रमुख चुनाव में उदयवीर ने अपने भतीजे की पत्नी सोनिया सिंह को चुनाव...