सहारनपुर, अगस्त 8 -- छुटमलपुर। कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बड़कला फ्लाईओवर पर पुलिस-प्रशासन ने यातायात का डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। पैदल कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए फ्लाईओवर के नीचे अस्थायी डिवाइडर लगाकर अलग रास्ता बनाया गया है, जबकि वाहनों के आवागमन के लिए अलग-अलग लेन तय की गई हैं। बड़कला चेकपोस्ट से फ्लाईओवर तक पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ाकर निगरानी भी तेज कर दी गई है। एसडीएम बेहट विकास पांडेय और सीओ जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात व्यवस्था संभाली जा रही है। छुटमलपुर से कलसिया- बेहट के साथ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी जरूरत के अनुसार मार्ग बदले गए हैं। यह भी पढ़ें- Firozabad News: कांवड़ मार्ग पर लगे रूट डायवर्जन, दूसरे मार्गों से निकाले वाहन भीड़ बढ़ने पर अधिकारी ...