फरीदाबाद, जून 12 -- नूंह, सरसमल। नूंह पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव बडवा में घर-घर जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत सुरक्षित भारत अभियान के तहत लोगों को नशे से दूर रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने का आह्वान किया गया। उप पुलिस अधीक्षक तावडू अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीणों को जिंदगी को हां नशे को ना अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव राष्ट्रीय सहायता नंबर 1930 के महत्व और यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में आपदा से निपटने और नशा उन्मूलन का दिया प्रशिक्षण, 230 प्रशिक्षु आरक्षियों को किया जागरूक टीम ने नशा संबंधी गतिविधियों की सूचना मानस सहायता नंबर 19...