बडबिल पुरी इंटरसिटी एक्सप्रेस में पत्थराव, सी 1 कोच का बर्थ नंबर 20 का शीशा टूटा
चक्रधरपुर, सितम्बर 28 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगोवापोसी और जामदा के बीच आज बड़बिल पुरी एक्सप्रेस में पत्थबाजी की गई जिसके कारण ट्रेन का सी 1 कोच बर्थ नंबर 20 की खिड़की का कांच फट गया है। बताया जाता है कि ट्रेन नंबर 18415 बडबिल पुरी इंटरसिटी सिटी एक्सप्रेस बडबिल से पुरी के लिए रवाना होने के बाद जामदा पार होने के बाद लगभग साढ़े नौ बजे डांगोवापोसी के बीच ट्रेन में पत्थरबाजी हुई जिसके कारण खिड़की का कांच टूट गया है। पथराव की घटना से किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि डांगोवापोसी आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी के द्वारा इस बात का इंकार किया गया है। यह भी पढ़ें- गोरखपुर में अमृत भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी, सो रहे यात्री का फूटा सिर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.