मेरठ, दिसम्बर 9 -- दौराला। बडकली गांव में कहासुनी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों की ओर से महिला सहित चार लोग घायल हो गए। थाने पहुंचे घायलों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को दौराला सीएचसी पर उपचार दिलाया। थाने पर दी तहरीर में बडकली निवासी सुनीता ने बताया कि रविवार देर रात उसका बेटा सोनू खाना खाकर घर से बाहर टहलने के लिए निकला था। कुछ देर बाद वह उसे बुलाने गई तो उसने थोड़ी देर में आने की बात कही। इस दौरान गांव के ही छह ग्रामीणों ने उसके साथ गाली गलौज की। मां बेटे के विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव में आए युवक गणेश के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर तीनों को घायल कर दिया। वहीं, मारपीट में दूसरे पक्ष से भी एक युवक घायल हुआ। उधर, इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया क...