बट्सगंज में एक माह से ट्रांसफार्मर खराब, बिजली संकट से परेशान लोग
सीतापुर, जून 29 -- शहर के मोहल्ला बट्सगंज स्थित कैंची पुल के पास बंधा इलाके में ट्रांसफार्मर खराब हुए एक महीना हो गया है। ऐसे में अस्थाई व्यवस्था के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही है, लेकिन अत्यधिक लोड के कारण बिजली अक्सर गुल हो जाती है। महीने भर से बिजली संकट से जूझ रहे लोगों का धैर्य रविवार को जवाब दे गया और उन्होंने प्रदर्शन कर जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की। विरोध के दो दिन बाद मंदिर के पास रखे एक अन्य ट्रांसफार्मर से अस्थायी रूप से आपूर्ति शुरू कराई गई, लेकिन उस पर पहले से ही अधिक भार होने के कारण लाइन बार-बार ट्रिप कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.