बट्टी में एक रुपया कम दिया तो महिला सब्जी विक्रेता को पीटा
सुपौल, मई 21 -- वीरपुर, एक संवाददाता। भीमनगर थाना क्षेत्र के नया बाजार स्थित सब्जी हाट में मंगलवार की शाम एक महिला सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता ने भीमनगर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार पीड़िता किशुनवत्ती देवी बाजार में सब्जी बेचकर अपना जीवनयापन करती हैं। मंगलवार की शाम करीब आठ बजे वह रोज की तरह दुकान लगाए बैठी थीं। इसी दौरान बाजार शुल्क लेने पहुंचे सत्यनारायण भगत से एक रुपये को लेकर विवाद हो गया। पीड़िता का आरोप है कि शुल्क में एक रुपये कम होने पर उन्होंने अगले दिन देने की बात कही, लेकिन इसी बात पर आरोपित गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और मारपीट की। घटना में महिला के गर्दन में चोट लग गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.