भागलपुर, फरवरी 18 -- कहलगांव के बटेश्वर स्थान स्थित वृद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर के सामने अवस्थित श्रीराधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी की भूमि पर भव्य श्रीराधाकृष्ण मंदिर का निर्माण किया जाएगा। मंदिर निर्माण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जर्जर हो चुकी ठाकुरबाड़ी मंदिर को ध्वस्त कर भूमि को समतल कर दिया गया है। मंदिर निर्माण के लिए छह मार्च को वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ भव्य भूमि पूजन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर ओरियप गांव से रथ के माध्यम से मंदिर की नींव के लिए ईंट लाई जाएगी, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.