भागलपुर, मार्च 16 -- बटेश्वर स्थान गंगा पंप नहर परियोजना के तहत कहलगांव प्रखंड के रानीपुर लाघरिया बहियार में शनिवार की रात बड़ा हादसा हो गया। नहर में पानी छोड़े जाने के दौरान अचानक करीब दस फीट हिस्से में नहर टूट गई, जिससे आसपास के खेतों में पानी भर गया। नहर टूटने के कारण लगभग 50 एकड़ में लगी गेहूं, सरसों, मसूर, मटर और खेसारी की फसलें पानी में डूबकर बर्बाद हो गईं। घटना के बाद प्रभावित किसानों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। किसानों का कहना है कि उनकी फसल कटने के कगार पर थी, लेकिन नहर टूटने से खेतों में पानी भर गया है। इससे पकी और अधपकी फसलें नष्ट हो गई हैं। साथ ही खेतों में पानी जमा रहने के कारण कटाई में भी विलंब होगा और फसल गिरने से और अधिक नुकसान की आशंका है। किसान पुतुल मिश्रा ने बताया कि बहियार में लगी अधिकांश फसलें पानी में डूब गई हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.